गिरगिट नहीं ये है रंग बदलने वाली अनोखी मछली, जहरीली इतनी की डंक से इंसानों को भी कर सकती है बेहोश

By: Ankur Wed, 05 Jan 2022 4:09:21

गिरगिट नहीं ये है रंग बदलने वाली अनोखी मछली, जहरीली इतनी की डंक से इंसानों को भी कर सकती है बेहोश

हर जानवर अपने अनोखे गुण के कारण जाना जाता हैं। जब भी कभी जानवरों में रंग बदलने की बात आती हैं तो सबसे पहला नाम गिरगिट का आता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको गिरगिट नहीं बल्कि एक मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जो रंग बदल सकती हैं। हम बात कर रहे हैं दुर्लभ गोल्डन डेमॉन स्टिंगर मछली के बारे में जिसको वैज्ञानिक भाषा में इनिमिकस डिडैक्टाइलस कहते हैं। यह मछली जापान में एक्वेरियम में दिखाई दी है। इसका शिकार कोई बड़ी मछली या समुद्री जीव नहीं करता। इसके जहरीले कांटों की वजह से। अगर इसे कभी लगता है कि इसे खतरा है तब ये अपने-आप को छिपाकर डंक मारने का प्रयास करती है। यह मछली इतनी जहरीली होती है कि इसके डंक से इंसान या बड़ी मछलियों को थोड़ी देर के लिए बेहोश कर सकती है।

एक्वेरियम के कर्मचारियों का कहना है कि आमतौर पर इस मछली के शरीर का रंग ग्रे या रेत के रंग का होता है। यह खतरा महसूस होने पर या शिकार करने के लिए अपने शरीर का रंग पानी की तलहटी के हिसाब से बदल लेती है, लेकिन गोल्डेन रंग की मछली पहली बार देखी गई है। वैज्ञानिक इस मछली की जांच कर रहे हैं कि आखिर इसका रंग गोल्डेन क्यों हुआ। शुरुआती जांच-पड़ताल में वैज्ञानिकों का दावा है कि रंग बदलने के पीछे जीन में म्यूटेशन वजह हो सकती है लेकिन फिलहाल यह कह पाना संभव नहीं है।

यह देखने में थोड़ी सी फूली हुई दिखती है, जैसे कोई पत्थर का टुकड़ा हो। इसकी सबसे खास बात इसका रंग बदलना है। इस अनोखी मछली की लंबाई 25 से 26 सेंटीमीटर तक बढ़ सकती हैं। डेमॉन स्टिंगर आमतौर पर रात में शिकार करती है। यह चुपचाप पानी की तलहटी में रेत खोदकर उसके अंदर छिपी रहती है। इसके शरीर पर चारों तरफ जहरीले कांटे होते हैं। यह देखने में थोड़ी सी फूली हुई दिखती है, जैसे कोई पत्थर का टुकड़ा हो। इसकी सबसे खास बात है इसका रंग बदलना यानी कैमोफ्लॉज।

ये भी पढ़े :

# VIDEO : छोटी-सी बकरी का हुआ विशालकाय गैंडे से सामना, देखें फिर क्या हुआ

# जेपी नड्डा का बड़ा आरोप - PM मोदी का काफिला फंसा लेकिन CM चन्नी ने फोन पर बात करने से किया इंकार

# पंजाब: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रास्ते में आए किसान प्रदर्शनकारी, 15 मिनट तक फंसा रहा काफिला, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

# जयपुर : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग मॉडल से होटल में रेप, सुबह होश आने पर चला युवती को पता

# जयपुर : अब नहीं करना होगा ओमिक्रॉन की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार, 15 मिनट में चलेगा पता

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com